शिकोहाबाद: थाना रसूलपुर में दर्ज चोरी के मामले में अभियुक्त को मिली 3 वर्ष 6 माह की कारावास की सजा
ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत थाना रसूलपुर में दर्ज चोरी के एक मामले में पुलिस की प्रभावी पैरवी और ठोस साक्ष्यों के आधार पर दबरई कोर्ट में अदालत ने आरोपी अकरम पुत्र मजीद निवासी खंदौली, आगरा को शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन बजे क़रीबन 3 वर्ष 6 माह के कारावास की सजा सुनाई है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल द्वारा की गई।