अररिया: ज़ेनिथ पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुद्धा हाउस की कमाल की प्रस्तुति
Araria, Araria | Nov 3, 2026 ज़ेनिथ पब्लिक स्कूल, जोगबनी में दीपावली के मौके पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुद्धा हाउस के विद्यार्थियों ने गणेश और माँ दुर्गा की ख़ूबसूरत रंगोलियाँ बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। निदेशक खुर्शीद खान ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में कला, आत्मविश्वास और टीम भावना बढ़ती है। प्रतियोगिता के अगले चरणों में अन्य हाउस भी हिस्सा लेंगे।