महनार: चकेयाज कृषि फार्म के पास बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मारी, महनार CHC से हाजीपुर सदर रेफर किया गया
सहदेई थाना क्षेत्र के चकेयाज कृषि फार्म के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना में जख्मी युवक की पहचान देसरी थाना क्षेत्र के मुरौवतपुर पर वार्ड संख्या 9 निवासी शंकर भगत के पुत्र भोला भगत बताया गया है।घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहयोग से जख्मी युवक को इलाज के लिए शनिवार की शाम करीब 5 बजकर 30 मिनट पर महनार हॉस्पिटल पहुचाया ।