महनार: स्टेशन रोड झुंड़किया के पास वाहन जांच के दौरान 6 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
महनार थाना की पुलिस ने स्टेशन रोड झुंड़किया के समीप से वाहन जांच के दौरान 6 प्लास्टिक के बोतल में बंद विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इस मामले में महनार थाना में कांड संख्या 1/25 दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को गुरुवार को जेल भेज दिया गया है।इस संबंध में गुरुवार की शाम करीब 4 बजे थानाध्यक्ष विश्वरंजन सिंह द्वारा जानकारी दी गई ।