महनार: गोरिगामा गांव में विवाहिता हत्याकांड: फरार आरोपी के घर कुर्की-जब्ती
महनार थाना की पुलिस ने गोरिगामा गांव में विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने के मामले में फरार अभियुक्त के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की।यह कार्रवाई एसडीपीओ प्रीतिश कुमार के नेतृत्व में की गई।बताया गया कि सारण छपरा जिला के नायगांव रसूलपुर निवासी कांति देवी ने अपनी पुत्री ममता देवी की हत्या कर शव गायब करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।