महनार: पहाड़पुर विशनपुर पंचायत के सुरहा वार्ड नंबर 4 में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तीन घर एवं समान जलकर राख
महनार प्रखंड क्षेत्र के पहाड़पुर विशनपुर पंचायत के सुरहा वार्ड नंबर 4 में बिजली की शॉर्ट शर्किट से लगी आग में तीन घर एवं घर का सारा समान जलकर राख हो गया।घटना को लेकर बताया गया कि गुरुवार की देर रात करीब 10 बजे बिजली की शार्ट शर्किट से अचानक आग लग गई और देखते-ही देखते राजेंद्र पासवान, चंचल पासवान एवं मनचल पासवान का झोपड़ी नुमा घर जलकर राख हो गया ।