महनार: जंदाहा-पटोरी सड़क पर महिंदवाड़ा पेट्रोल पंप के पास पिकअप और बाइक की टक्कर, दो लोग घायल
जंदाहा-पटोरी मुख्य मार्ग पर महनार के अब्दुल्ला चौक ओपी क्षेत्र के महिंदवाड़ा पेट्रोल पंप के पास बुधवार की शाम करीब 4 बजे एक पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना में जख्मी दोनों को स्थानीय लोगों की सहयोग से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जंहा से हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया।