मोकामा: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़ 1 राकेश कुमार ने मोकामा के पंचमहला थाना का किया औचक निरीक्षण
Mokameh, Patna | Mar 23, 2025 मोकामा के पंचमहला थाना का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाढ़ 1 राकेश कुमार ने रविवार को लगभग 2 बजे औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी अनुसंधानकर्ताओं को पूर्व से लंबित कांडों और निकट समय में हुई संवेदनशील घटनाओं का यथाशीघ्र अनुसंधान और निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।