मोकामा: मोकामा के पंचमहला थाना में होली त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Mokameh, Patna | Mar 10, 2025 होली त्योहार को लेकर मोकामा के पंचमहला थाना के परिसर में शांति समिति की बैठक सोमवार को लगभग 3 बजे आयोजित की गई। जिसमें किसी प्रकार के डीजे, अश्लील गीत बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके साथ ही होली को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगाह रखी जाएगी।