मोकामा: मोकामा के मेकरा गांव में घरेलू विवाद में पुत्र और माँ को मारपीट कर घायल किया, अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया इलाज
Mokameh, Patna | Mar 19, 2025 मोकामा थाना क्षेत्र के मेकरा गांव में घरेलू विवाद में बहु बेटे ने मिलकर माँ और एक बेटे को रॉड से मारकर ज़ख्मी कर दिया। घायल अवस्था मे दोनों का इलाज बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया है। पीड़ित ने संध्या 3 बजे मीडिया को बताया कि बेटा और बहू दोनों माँ को घर से निकल जाने के लिए कहते हैं तथा उसके साथ बराबर मारपीट की जाती है।