मोकामा: मोकामा के मरांची थाना पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त के घर चस्पा किया इश्तेहार
Mokameh, Patna | Mar 22, 2025 माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के आलोक में शनिवार को अपराह्न 3 बजे मोकामा के मरांची थाना अंतर्गत हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के उल्लंघन के मामले में वांछित एक प्राथमिकी अभियुक्त के घर पर मरांची थाना की पुलिस ने विधिवत इश्तेहार चस्पा किया। मौके पर थानाध्यक्ष तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।