मोकामा: मोकामा ब्लॉक में 9 महीने से गाड़ी मालिक को नहीं मिला चुनाव का पैसा
Mokameh, Patna | Mar 11, 2025 लोकसभा चुनाव में गाड़ी देने वाले गाड़ी मालिक का पैसा अभी तक नही मिला है और वे लगातार मोकामा ब्लॉक का चक्कर काट रहे हैं। पैसे को लेकर मंगलवार को लगभग 12 बजे सभी गाड़ी मालिक मोकामा ब्लॉक पहुँचे, तो उन्होंने बताया कि जब भी कार्यालय का चक्कर लगाते हैं, तो बार बार टहला दिया जाता है, जिसको लेकर वो लोग काफी परेशान हैं।