महोबा: महोबा रेलवे स्टेशन में बिना टिकट यात्रा पर बड़ी कार्रवाई, 268 यात्रियों से वसूले ₹1.75 लाख
Mahoba, Mahoba | Jun 9, 2026 उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल द्वारा रेलवे स्टेशन महोबा में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना टिकट व अनियमित यात्रा करने वाले 268 यात्रियों को पकड़कर 1,75,120 रुपये जुर्माना वसूला गया। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में स्टेशन में सघन जांच की गई।