डौण्डीलोहारा: परसुली में रिश्तों का कत्ल: भाई ने छोटी बहन की जान ली, इलाके में मची सनसनी
बालोद जिले के देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम परसुली में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी ही छोटी बहन की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।