बबेरू: जर्जर प्राथमिक विद्यालय भवन को ध्वस्त कराने की मांग को लेकर समाजसेवी ने ग्रामीणों के साथ तहसील बबेरू में किया प्रदर्शन
Baberu, Banda | Oct 6, 2026 बबेरू तहसील परिसर मे आज दोपहर करीब 12:00 बजे बिसंडा ब्लॉक क्षेत्र के कोर्रा खुर्द गांव में जर्जर पड़े पुराने प्राथमिक विद्यालय भवन को ध्वस्त कराने की मांग को लेकर समाजसेवी पीसी पटेल ने ग्रामीणों के साथ बबेरू तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद नायब तहसीलदार राहुल गौरव को ज्ञापन सौंपा है, वही भदेहदू में मेडिकल के नाम पर अवैध क्लीनिक चलाने की शिकायत की है।