दतिया नगर: दतिया में प्राइवेट स्कूलों की किताबों पर प्रशासन की दबिश, महंगी किताबों की शिकायतें बरकरार
दतिया शहर में प्राइवेट स्कूलों की किताबों को लेकर चल रही मनमानी की शिकायतों पर प्रशासन ने बुधवार दोपहर 02 बजे से शाम 04 बजे तक छापेमार कार्रवाई की। अपर कलेक्टर महेंद्र सिंह कवचे के नेतृत्व में बाजार स्थित सरवरिया बुक डिपो, कब्जू बुक सेंटर सहित अन्य दुकानों की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने किताबों के दाम, स्टॉक और बिक्री व्यवस्था का निरीक्षण किया।