बीना: गांधी चौराहा सहित सभी चौराहों से अतिक्रमण हटाने की मुहिम होगी शुरू,बैठक में अधिकारी ने दिए कर्मचारियों को सख्त निर्देश
Bina, Sagar | Aug 19, 2026 पिछले कई महीनों से नगर के मुख्य चौराहों पर अस्थाई अतिक्रमण और ठेलों की वजह से यातायात की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। लोगों की लगातार शिकायतें नगर पालिका के पास पहुंच रही थीं। वाहन चालकों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।इसी को गंभीरता से लेते हुए बुधवार नगर पालिका परिषद कार्यालय में एक अहम बैठक बुलाई गई।