जमुई: निजुआरा के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, डॉक्टर ने किया पटना रेफर
Jamui, Jamui | May 8, 2026 निजुआरा गांव के पास शुक्रवार की शाम 4:30 बजे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक को छोड़कर चालक फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।