ब्रेकिंग न्यूज़
BRICS सम्मेलन की मेजबानी को तैयार उदयपुर, 15 देशों के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल
उदयपुर, 7 अगस्त। भारत की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले BRICS देशों के Competition Authorities के Heads and Senior Officials का सम्मेलन 8 अगस्त 2026 को उदयपुर के ताज फतेह प्रकाश पैलेस में आयोजित होगा। सम्मेलन में BRICS देशों एवं भागीदार देशों के लगभग 15 देशों के वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे।
जिला कलक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार विदेशी मेहमान 7 अगस्त से उदयपुर पहुंचना शुरू हो गए है..तथा 9 अगस्त को प्रस्थान करेंगे। अतिथियों के स्वागत, भ्रमण एवं समस्त व्यवस्थाओं के लिए पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विदेशी प्रतिनिधियों का महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर पारंपरिक राजस्थानी स्वागत किया जाएगा। साथ ही उन्हें उदयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।