धार: धार जिला पंचायत सभा कक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया
Dhar, Dhar | Jul 15, 2025 धार जिला पंचायत सभा कक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित हुई।जिला पंचायत सभाकक्ष में मंगलवार दोपहर 3:00 बजे जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई की अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक चौधरी ने की। इस दौरान आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निर्देश दिए गए।