धार: तिरला पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, जयस संगठन ने सौंपा ज्ञापन
Dhar, Dhar | Jul 15, 2025 तिरला पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, जयस संगठन ने सौंपा ज्ञापन।धार के तिरला थाने में दो अलग-अलग गतिविधियाँ देखने को मिलीं। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी तिरला ज्योति पटेल के द्वारा मंगलवार दोपहर 3:00 नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई और पंपलेट वितरित किए गए।