धार: जिला अस्पताल में भर्ती महिला मरीज से कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Dhar, Dhar | Jul 15, 2025 धार जिला अस्पताल में भर्ती महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई हैं। दुष्कर्म करने वाला युवक अस्पताल में कार्यरत एक निजी कर्मचारी है। महिला तीन दिन से अस्पताल में ही भर्ती थी, रात के समय गलियारे में महिला टहल रही थी। कुछ देर बाद नर्स ने आकर महिला को कहा कि जांच की ओपीडी बनवाकर ले आओ। महिला काउंटर पर गई तो वहां पर आरोपी रोहित चौहान मिला।