बसंतपुर: चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू करेंगे वीरपुर व्यवहार न्यायालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन, लागत लगभग ₹20 करोड़
सुपौल जिले के वीरपुर के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक है. हो भी क्यों ना वीरपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में लगभग 20 करोड़ की लागत से तीन वर्षों से निर्माणाधीन टेन कोर्ट के बिल्डिंग का उद्घाटन पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू करेंगे. जिसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. व्यवहार न्यायालय परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया है. चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैना