सहारनपुर: सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान सपा प्रदेशाध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भाजपा पर साधा निशाना
सहारनपुर पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। गुरुवार दोपहर 12:00 बजे मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार पूर्ण रूप से बनने की बात कही।