गांगड़तलाई: सल्लोपाट पुलिस ने 2 माह से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को उसके घर से किया गिरफ्तार
शनिवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी अनुसार सल्लोपाट थाना क्षेत्र में 10 फरवरी को नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। आरोपी अशोक गरासिया निवासी खूंटी बिजीया ने वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद से वह फरार था। नाबालिग के पिता ने सल्लोपाट थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने लगातार तलाश की, लेकिन आरोपी नहीं मिला। इसके बाद उस पर 5000 का इनाम घोषित किया