शिवपुरी नगर: ग्राम गढ़ा में बीमार बच्चे के पिता पहुंचे अस्पताल, ₹600 के लिए झोलाछाप डॉक्टर ने डंडा मारकर किया लहूलुहान
शिवपुरी जिले के छर्च थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ा में एक झोलाछाप डॉक्टर की दबंगई का मामला सामने आया है। बच्चे के इलाज में सुधार न होने पर जब परिजनों ने फीस देने से मना किया, तो डॉक्टर ने गाली-गलौज करते हुए युवक के सिर पर डंडे से प्राणघातक हमला कर दिया। घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।