कुलपहाड़: मोरानी गांव में दीवार गिरने से मिस्त्री की मौत, मकान बनाते समय हुआ हादसा, पनवाड़ी अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
मोरानी में अपना मकान बना रहे एक मिस्त्री की दीवार गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम मोरानी निवासी मनोज पुत्र अतवल (32 वर्ष) अपने घर में दीवार निर्माण कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे वह नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको महोबा से झांसी ले जाते समय पनवाड़ी में दम तोड़ दिया। पनवाड़ी अस्पताल में मृत घोषित।