🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | जनपद उन्नाव 🚨
श्रीमद्भागवत कथा को लेकर तैयारियां तेज, 1000 से अधिक झंडे तैयार; 28 नवंबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा
उन्नाव। जनपद उन्नाव में 28 नवंबर से 4 दिसंबर 2026 तक रामलीला मैदान में आयोजित होने जा रही प्रसिद्ध कथा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सदर विधायक श्री पंकज गुप्ता जी के नेतृत्व में कथा आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
कथा आयोजन को लेकर जगह-जगह उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। आयोजन की शोभा बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में झंडे तैयार किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार अब तक 1000 से अधिक झंडे तैयार किए जा चुके हैं और लगातार झंडे बनाने का कार्य जारी है।
28 नवंबर को सुबह 10 बजे निकलेगी भव्य कलश यात्रा
कथा के शुभारंभ से पहले 28 नवंबर को सुबह 10 बजे नगर कार्यालय से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगी। इस भव्य कलश य�
Unnao, Unnao | Nov 27, 2026