छत्तीसगढ़: बालोद में ट्रक और पिकअप की भीषण टक्कर, डीजे ले जा रहे 6 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नेशनल हाईवे-30 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मरकटोला घाट के पास डीजे सिस्टम ले जा रही एक पिकअप की धान से भरे ट्रक से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप गाड़ी और डीजे सिस्टम के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक दुर्घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना पुरूर थाना क्षेत्र की है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से निकालकर धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुरूर थाना पुलिस, पेट्रोलिंग और यातायात विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
#BalodAccident #NH30Accident #ChhattisgarhNews
#RoadSafetyAlert #MarkatolaGhat