दिघलबैंक प्रखंड के इकरा, तुलसिया, पत्थरघट्टी, मँगुरा, लोहागरा, सिंघीमारी सहित सभी 16 पंचायतों में विशेष पुनरीक्षण का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। बीएलओ घर घर पहुंचकर गणना प्रपत्र भरकर मतदाताओं से जरूरी दस्तावेज ले रहे है। जबकि विभाग द्वारा पल पल की अपडेट बीएलओ से लिया जा रहा है। साथ ही अधिकारियों ने लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।