गाज़ियाबाद: ₹50000 के ईनामी को क्राइम ब्रांच पुलिस ने नंदग्राम से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने ₹50000 के ईनामी जुबेर को नंदग्राम से गिरफ्तार किया है। एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने बताया कि इनका पूरा एक संगठित गिरोह है, जो मोबाइल टावर के उपकरण चोरी करने का काम किया करता था।, जिसके बाद जुबेर के ऊपर ₹50000 का ईनाम किया गया था और इसे गिरफ्तार कर लिया गया है और इसके पास से दो रेडियो रिसीवर यूनिट मिली है।