गाज़ियाबाद: थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बुधवार को थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में मामले में फरार चल रहे 26 वर्षीय सौरभ कुमार गुप्ता नाम के 25 हजार रुपए के इनामी अभियुक्त को खोडा अंडर पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त थाना इंदिरापुरम पर गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोग में वांछित चल रहा था। इतना ही नहीं अभियुक्त के ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।