गाज़ियाबाद: थाना लिंकरोड पुलिस टीम ने एक शातिर अभियुक्त किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 4 ई-रिक्शा बरामद
बुधवार को थाना लिंक रोड पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले शाहीनूर नाम नाम 1 शातिर अभियुक्त को साहिबाबाद मंडी के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से चोरी के 4 ई-रिक्शा बरामद हुए हैं। अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद उसके विरुध्द आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।