गाज़ियाबाद: गाजियाबाद में NH-9 पर दो ट्रकों के आपस में टकराने से हुआ भीषड़ हादसा, 2 लोग गंभीर रूप से घायल
गाजियाबाद में विजयनगर थाना क्षेत्र से 300 मीटर दूरी पर NH9 हाईवे पर बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, दो ट्रकों के आपस में टकराने से ये हादसा हुआ। इस हादसे के दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।