गाज़ियाबाद: 57 बच्चों को मसूरी से पुलिस व अन्य विभागों ने मिलकर बूचड़खाने से किया रेस्क्यू
गाजियाबाद के मसूरी इलाके में इंटरनेशनल एग्रो फूड से पुलिस ने अन्य विभागों के साथ मिलकर 57 बच्चों को रेस्क्यू किया है। एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने बताया कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली को शिकायत मिली थी कि एक बूचड़खाने में विभिन्न राज्य के बच्चों को अमानवीय परिस्थिति में रखकर कार्य करवाया जा रहा है, जिसके बाद बच्चों का वहाँ से रेस्क्यू किया।