गाज़ियाबाद: लोनी पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस लाइन गाजियाबाद में की प्रेस वार्ता
गाजियाबाद के लोनी पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त रोहित शर्मा को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस लाइन गाजियाबाद में प्रेस वार्ता की है। डीसीपी ग्रामीण विवेक चंद्र यादव ने बताया कि बीती 28 मई 2024 को एक अज्ञात शव मिला था और जब पूरे प्रकरण की जांच की गई तो पता चला कि रोहित शर्मा ने हथौड़ा मारकर उसकी हत्या की थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।