हरनौत: प्रखंड क्षेत्र के टाडापर गांव में नल जल का मोटर खराब रहने से ढाई महीनों से बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे सैकड़ो ग्रामीण
मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल जल योजना नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड क्षेत्र बराह पंचायत अंतर्गत टाडापर गांव में पूरी तरह ठप है। गांव के वार्ड संख्या एक में स्थित नल जल का मोटर पिछले ढाई महीना से खराब पड़ा हुआ है जिससे गांव में जल संकट गहरा गया है। पानी की बहाल को लेकर आक्रोशित सैकड़ो ग्रामीणों ने बुधवार की दोपहर लगभग 1 बजे पंप घर के पास जोरदार