Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh
image
image

अररिया, 05 जून 2026 सौर ऊर्जा अपनाने की अपील, जिलाधिकारी ने किया रूफटॉप सोलर प्लांट का निरीक्षण जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत अररिया शहर में स्थापित रूफटॉप सोलर पावर प्लांट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सोलर प्लांट की कार्यप्रणाली एवं उससे मिलने वाले लाभों की जानकारी प्राप्त की तथा वहां मौजूद उपभोक्ताओं से संवाद कर उन्हें अपने घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर पावर प्लांट स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर उन्होंने जिलेवासियों से पीएम सूर्यघर: मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने की अपील की। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत घरेलू उपभोक्ताओं को अपने घर के छतों पर सोलर पैनल लगाने पर 1 किलोवाट पर ₹30000 की सब्सिडी, 2 किलोवाट पर ₹78,000 तधा 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के सोलर पैनल पैनल लगाने पर ₹78,000 की सब्सिडी भारत सरकार के द्वारा दी जा रही है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि सोलर पैनल स्थापना के लिए विभिन्न बैंकों के माध्यम से कम ब्याज दर पर ऋण की सुविधा भी उपलब्ध है। ऐसे में घरेलू उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठाकर अपने घरों पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित कर सकते हैं तथा सरकारी अनुदान का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अररिया श्री बलबीर दास, डीआरडीए निदेशक श्री सौरभ कुमार, वरीय उपसमाहर्ता श्री चंद्रशेखर यादव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अररिया श्री शम्भू कुमार रजक, सहायक निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण अररिया श्री सुबोध कुमार तथा विद्युत कार्यपालक अभियंता अररिया श्री गौरव कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। जिला प्रशासन अररिया Information & Public Relations Department, Government of Bihar

15 views | Araria, Bihar | Jun 5, 2026

MORE NEWS

अररिया, 05 जून 2026 सौर ऊर्जा अपनाने की अपील, जिलाधिकारी ने किया रूफटॉप सोलर प्लांट का निरीक्षण जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत अररिया शहर में स्थापित रूफटॉप सोलर पावर प्लांट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सोलर प्लांट की कार्यप्रणाली एवं उससे मिलने वाले लाभों की जानकारी प्राप्त की तथा वहां मौजूद उपभोक्ताओं से संवाद कर उन्हें अपने घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर पावर प्लांट स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर उन्होंने जिलेवासियों से पीएम सूर्यघर: मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने की अपील की। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत घरेलू उपभोक्ताओं को अपने घर के छतों पर सोलर पैनल लगाने पर 1 किलोवाट पर ₹30000 की सब्सिडी, 2 किलोवाट पर ₹78,000 तधा 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के सोलर पैनल पैनल लगाने पर ₹78,000 की सब्सिडी भारत सरकार के द्वारा दी जा रही है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि सोलर पैनल स्थापना के लिए विभिन्न बैंकों के माध्यम से कम ब्याज दर पर ऋण की सुविधा भी उपलब्ध है। ऐसे में घरेलू उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठाकर अपने घरों पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित कर सकते हैं तथा सरकारी अनुदान का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अररिया श्री बलबीर दास, डीआरडीए निदेशक श्री सौरभ कुमार, वरीय उपसमाहर्ता श्री चंद्रशेखर यादव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अररिया श्री शम्भू कुमार रजक, सहायक निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण अररिया श्री सुबोध कुमार तथा विद्युत कार्यपालक अभियंता अररिया श्री गौरव कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। जिला प्रशासन अररिया Information & Public Relations Department, Government of Bihar - Araria News