Gen Alpha… जिसे नजरअंदाज करना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है!”
अपनी मांगों को लेकर सड़क पर बैठी इन छात्राओं की आवाज़ सुनिए—
“DM को बुलाया जाए… DM को बुलाया जाए!”
आज फिर लखनऊ की सड़क पर Gen Alpha अपनी आवाज़ बुलंद कर रही है।
दुबग्गा-कानपुर बाईपास चौराहे पर सुबह 6 बजे से जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की छात्राओं का धरना जारी है।
मांगें अपनी जगह हैं, लेकिन एक बात साफ है—
ये नई पीढ़ी सवाल पूछना जानती है, अपनी बात रखना जानती है और अपने हक़ के लिए आवाज़ उठाना भी।
Delhi, India | Aug 17, 2026