बिहारीजी मंदिर में हीरा विवाद , बोला मूल हीरा गायब, विभाग का जवाब नाक से हटाकर ठोड़ी पर लगाया
भरतपुर। भरतपुर के प्रसिद्ध बिहारीजी मंदिर में श्रद्धालु द्वारा भेंट किए गए हीरे को लेकर विवाद सामने आया है। शहर के रंजीत नगर निवासी एक व्यापारी परिवार ने आरोप लगाया है कि मंदिर में भगवान को अर्पित किया गया लाखों रुपये का हीरा अब अपनी जगह पर नहीं है और उसकी जगह कांच जैसा टुकड़ा लगा दिखाई दे रहा है। परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री, देवस्थान विभाग और स्थानीय विधायक को शिकायत भेजी है।
सहायक आयुक्त मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि रजिस्टर में 15 नवंबर 2024 को हीरा जैसा नग चढ़ाने की एंट्री है। इसे तत्कालीन पुजारी मनोज भारद्वाज ने दर्ज किया था। लेकिन उस समय प्रमाणिकता नहीं कराई गई, न बिल लिया गया, न परमिशन और न रसीद दी गई।
महिला ने कुंदन नाम संस का 3 दिसंबर 2024 का बिल दिया है - 1.5 कैरेट, कीमत 3.65 लाख। अब जैन डायमंड" का दूसरा बिल भी आया है - 1.25 कैरेट, 3.64 लाख, नाम प्रवीण बंसल।
आयुक्त ने कहा कि जांच के लिए समिति बना दी है। आरोप पक्ष जांच में सहयोग करे।