#ब्रेकिंग_न्यूज..
भरतपुर। डीग जिले के कामां में पहाड़ी रोड पर बेलखेड़ा गांव के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी की भैंसों से जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में चार भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फॉर्च्यूनर गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में गाड़ी सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए पहाड़ी अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, भैंसों का मालिक भी हादसे में घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए कामां अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही कामां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। विस्तृत विवरण की प्रतिक्षा।