विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच टोंटो प्रखंड से एक ऐसी तस्वीर सामने आ रही है जो विभाग और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवालिया निशान खड़े करती है। टोंटो हाट बाजार चौक से टोपाबेड़ा होते हुए कोड़ेजोड़ा तक बनने वाली 2 किलोमीटर पीसीसी सड़क आज भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है, जबकि इसका शिलान्यास हुए लगभग एक साल बीतने को है।