दमयंती नगर: कलेक्ट्रेट कार्यालय में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, कलेक्टर ने दिए रोड मैपिंग के निर्देश
दमोह कलेक्ट्रेट कार्यालय में शुक्रवार शाम जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी एवं जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे मौजूद रहे। अधिकारियों ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रोड मार्किंग, चेतावनी संकेत, स्पीड ब्रेकर और ब्लैक स्पॉट सुधार कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।