लगभग ₹4.93 करोड़ के साइबर फ्रॉड प्रकरण का खुलासा, 03 अभियुक्त गिरफ्तार...
थाना कल्याणपुर पुलिस ने लगभग ₹4 करोड़ 93 लाख के साइबर फ्रॉड एवं अवैध बैंक लेन-देन से जुड़े गंभीर प्रकरण का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों ने संस्था में डोनेशन दिलाने का झांसा देकर वादी को विश्वास में लिया, अवैध रूप से बंधक बनाकर उसके बैंक खातों, मोबाइल नंबर, OTP एवं नेट बैंकिंग का दुरुपयोग करते हुए करोड़ों रुपये के अवैध लेन-देन को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोबाइल फोन, लैपटॉप, बैंक दस्तावेज, सिम कार्ड एवं नगदी बरामद की है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
@Uppolice
Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jul 7, 2026