किशनगंज: कस्बाथाना हाईवे मोड़ पर NHAI ने ब्रेकर लगाने का काम शुरू किया
कस्बाथाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 के मोड़ पर सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए NHAI की ओर से ब्रेकर लगाने का काम शुरू किया गया है। हाईवे के मोड़ पर वाहनों की तेज रफ्तार को नियंत्रित करने के लिए सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाए जा रहे हैं। शनिवार को कर्मचारी मौके पर ब्रेकर लगाने के साथ आवश्यक कार्य करते नजर आए।