अशोकनगर के विदिशा बायपास रोड पर शुक्रवार दोपहर 1 बजे एक सड़क हादसे में पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार दुबे और एक डिलीवरी बॉय घायल हो गए। पुलिस कंट्रोल रूम के सामने हुई इस घटना में अरुण कुमार दुबे की कार स्कूटी से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई।