दुधि: बड़होर गांव में सर्पदंश से मासूम बालिका की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बभनी थाना क्षेत्र के बड़होर गांव में सांप के काटने से छह वर्षीय एक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा का नाम सफीना था और वह प्राथमिक विद्यालय बड़होर प्रथम में कक्षा एक में पढ़ती थी। गुरुवार को सफीना स्कूल से घर लौट रही थी। सड़क किनारे झाड़ी से फूल तोड़ते समय वह गिर गई। इसी दौरान झाड़ी में छिपे सांप ने उसे काट लिया।परिवार वाले उसे तुरंत सीएचसी म्योरपुर ले गए।