बक्सर: कलेक्ट्रेट रोड पर दिनदहाड़े साइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Buxar, Buxar | Apr 20, 2026 बक्सर के कलेक्ट्रेट रोड स्थित इंडियन बैंक के बाहर साइकिल चोरी की घटना सामने आई है। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरी गई साइकिल गजाधर गंज निवासी एक बच्चे की है। बताया जा रहा है कि एक युवक बैंक के बाहर खड़ी साइकिल के पास पहुचां व चोरी कर लिया।