सहारनपुर: जनपद सहारनपुर में जिलाधिकारी ने 3 अगस्त से 10 अगस्त तक समस्त विद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में अवकाश घोषित किया
जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान के आदेश से जनपद सहारनपुर के समस्त विद्यालयों,डिग्री कॉलेजो में दिनांक 3 अगस्त से 10 अगस्त तक रहेगा अवकाश। जिलाधिकारी ने बताया कि यह अवकाश कांवड़ यात्रा हेतु श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत किया गया है, जिससे शिवभक्तों को आवागमन में कोई दिक्कत न आये।