भूपालसागर: कानड खेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर में 24 विभाग एक मंच पर, समस्याओं का समाधान हुआ, प्रमुख सचिव ने किया औचक निरीक्षण
हेमंत कुमार खटीक ने रविवार दोपहर 3 बजे बताया कि कानड खेड़ा ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ मिला। शिविर में 24 विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव विकास सीताराम भाले ने शिविर का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को संवेदनशीलता और पारदर्शि